तिरंगा प्रोजैक्ट पर जांच को तैयार हैं जोशी

Edited By Updated: 31 Mar, 2017 03:41 PM

tricolour gets torn  cbi probe sought joshi ready for probe

शहर की अटारी सरहद पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराया गया

अमृतसरः शहर की अटारी सरहद पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराया गया, जिसकी उंचाई लगभग 350 फुट है। तिरंगे की देख-रेख के मुद्दे पर उठ रहे विवाद को लेकर आखिर पूर्व साथनीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने गुरूवार को अपनी चुप्पी तोड़ी। अपने ड्रीम प्रोजैक्ट का पक्ष लेते हुए उन्होंने  कहा है कि वह फक्र महसूस करते हैं कि उन्हें यह मौका मिला है। देश भक्ति की सोच और जज्बे के साथ इस काम को पूरा किया गया है परन्तु कुछ लोग अपनी घटिया मानसिकता के चलते इसे राजनीति से जोड़ रहे हैं। 

नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन सुरेश महाजन ने बुद्धवार को प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर तिरंगे प्रोजैक्ट की सी.बी.आई. से जांच कराने की मांग की थी। इसके विरुद्ध बोलते हुए जोशी ने कहा कि सी. बी. आई, विजीलैंस, जो भी जांच करना चाहते हैं, उसका वे स्वागत करते  हैं। 2016 के बाद के नगर निगम और नगर सुधार ट्रस्ट के सभी प्रोजैक्ट की जांच के लिए वह सैक्ट्री लोकल बाडिज की जांच पहले ही लगा चुके हैं। इस में झंडे वाला प्रोजैक्ट भी शामिल है। अब नई सरकार बन चुकी है, वह जांच करवा सकती है। रिपोर्ट सरकार दे। जो दोषी है वह सजा का हकदार होगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!