दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की पत्नी ने  इशारों में गुरदासपुर सीट पर जताया दावा

Edited By Updated: 09 May, 2017 10:51 AM

tribute meeting of vinod khana

सैलीरोड के गुरकरतार फार्म में आयोजित दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की श्रद्धांजलि सभा में पत्नी कविता ने इशारों में गुरदासपुर सीट पर अपना दावा जताते हुए कहा कि विनोद उनका हाथ थामकर ज्ञान, ध्यान और राजनीति के मार्ग पर ले गए।

पठानकोट (आदित्य): ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो न’ प्रसिद्ध गजल गायक अनूप जलोटा की गजल की इन पंक्तियों में जैसे स्व. विनोद खन्ना यह संदेश छोड़ गए हों कि मैं तो इस नश्वर संसार को छोड़ कर चला गया हूं लेकिन मेरे बाद गुरदासपुर क्षेत्र के जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, वे थमने नहीं चाहिएं। प्रसिद्ध अभिनेता व गुरदासपुर हलका से 4 बार सांसद रह चुके स्व. विनोद खन्ना जी के गुरकरतार पैलेस में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उमड़ा जनसमूह उन्हें पुष्पों की श्रद्धांजलि देते हुए मन से रो रहा था।  

स्व. विनोद खन्ना की धर्मपत्नी कविता खन्ना ने कहा कि वह मेरे जीवनसाथी होने के साथ-साथ मेरे राजनीतिक गुरु भी थे।  श्रद्धांजलि सभा में पत्नी कविता ने इशारों में गुरदासपुर सीट पर अपना दावा जताते हुए कहा कि विनोद उनका हाथ थामकर ज्ञान, ध्यान और राजनीति के मार्ग पर ले गए। उनका ध्यान गुरदासपुर हल्के पर था और मेरा उन पर। अब सवाल है कि आगे क्या करूं जिससे विनोद को खुशी हो? 

 

PunjabKesari
उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि उनके चले जाने के बाद आगे क्या होगा तो मैं इस बारे में कुछ कह नहीं सकती लेकिन उनके पदचिन्हों पर चलते हुए सेवाभाव से उन पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के लिए कितने समर्पित थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपने जीवन के अंतिम दिनों में भी जब वह अस्पताल में थे तो रेल मंत्री से पठानकोट रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर ङ्क्षचतन किया गया था। उन्होंने कहा कि विनोद खन्ना जी ने अपना शरीर त्याग दिया लेकिन उनकी इच्छाओं की पूर्ति करना हमारा कत्र्तव्य है। इस मौके पर उनके साथ स्व. विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना, बेटा साक्षी खन्ना, बेटी श्रद्धा खन्ना व उनके परम मित्र स्वामी तथागत इत्यादि उपस्थित थे। 

टूरिज्म एंड कल्चरल मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि विनोद खन्ना एक ईमानदार व स्वच्छ छवि का व्यक्तित्व रखते थे। खन्ना जी ने अपना सारा जीवन गुरदासपुर हलके की जनता के लिए समर्पित करते हुए व्यतीत कर दिया। वह प्रधानमंत्री मोदी जी की ओर से विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देने आए हैं।

PunjabKesari

 पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने स्व. विनोद खन्ना जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि विनोद खन्ना ने गुरदासपुर हलके की जनता को जितना प्यार दिया, उसके बदले में क्षेत्र की जनता ने भी उन्हें असीम प्यार देते हुए 4 बार विजेता बनाया। उन्होंने कहा कि अक्सर राजनीति में गलतियां हो जाती हैं लेकिन विनोद खन्ना ने अपनी सादा प्रवृत्ति के चलते आज तक कोई गलती नहीं की जिसके लिए उन पर कोई आरोप लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलों के राजा के नाम से मशहूर विनोद खन्ना ने हमेशा सेवाभाव से कार्य किया। ग्लैमर की दुनिया से आने वाले इंसान ने गांवों की सड़कों की धूल की भी परवाह नहीं की। सुखबीर बादल ने कहा कि उनका विनोद खन्ना के साथ भाई जैसा प्यार था, जिसे वह कभी भुला नहीं सकते। खन्ना जी हीरा थे जिसकी चमक कभी समाप्त नहीं हो सकती। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!