Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 02:28 PM
रविवार शाम को ट्रांसपोर्ट नगर को आने-जाने वाले सभी रास्तों पर स्पैशल नाकाबंदी करवाई गई और शाम 5 से रात 8 बजे तक सर्च अभियान चलाया गया। स्पैशल नाकाबंदी में थाना डिवीजन नं. 2, 3 व 6 दरेसी की पुलिस पार्टी नजर आई, जो ए.डी.सी.पी.-वन रतन सिंह बराड़ व...
लुधियाना(ऋषि): रविवार शाम को ट्रांसपोर्ट नगर को आने-जाने वाले सभी रास्तों पर स्पैशल नाकाबंदी करवाई गई और शाम 5 से रात 8 बजे तक सर्च अभियान चलाया गया। स्पैशल नाकाबंदी में थाना डिवीजन नं. 2, 3 व 6 दरेसी की पुलिस पार्टी नजर आई, जो ए.डी.सी.पी.-वन रतन सिंह बराड़ व ए.सी.पी. सैंट्रल अमनदीप सिंह बराड़ की सुपरविजन में चैकिंग करती दिखी।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आज शाम को ट्रांसपोर्ट नगर को जाने वाले प्रत्येक रास्ते पर नाकाबंदी की। नाकों पर थाना पुलिस व पी.सी.आर. मुलाजिम खड़े किए गए। थाना प्रभारियों ने पूरे इलाके में घूमकर संदिग्ध लोगों को रोक कर पूछताछ की। इसी के साथ हर आने-जाने वाली कार को रोक कर चैकिंग की गई।