Edited By Updated: 08 Nov, 2016 01:55 PM
निजी कंपनी स्मार्ट चिप के अंदर जालंधर में बतौर इंचार्ज काफी लंबे समय तक अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले अमरिंद्र सिंह मान सोमवार को सुबह
जालंधर (अमित): निजी कंपनी स्मार्ट चिप के अंदर जालंधर में बतौर इंचार्ज काफी लंबे समय तक अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले अमरिंद्र सिंह मान सोमवार को सुबह आधुनिक ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक और 120 नं. कमरे में नकार आए। मान के आते ही चारों तरफ हलचल सी मच गई।
इस बीच बाद दोपहर को डी.टी.ओ. दमनजीत सिंह ने उसे अपने दफ्तर में बुलाकर पूछा कि वह किस आधार पर ट्रैक के अंदर कामकाज में दखल दे रहा है? क्या उसके पास निजी कंपनी का कोई आदेश है जिसके आधार पर वह यहां आया है? अमरिंद्र ने डी.टी.ओ. को बताया कि उसे केवल मौखिक आदेश प्राप्त हुए थे कि जालंधर जाओ मगर उसके पास कोई लिखित आदेश नहीं है। डी.टी.ओ. ने कहा कि पहले लिखित आदेश लेकर आओ तभी यहां आना, जिसके पश्चात वह वापस लौट गया।