कोहरे का कहर,रेल यात्रियों की परेशानी बरकरार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 08:14 AM

train late due to fog

स्मॉग की वजह से ट्रेनों की समय सारिणी में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को भी ट्रेनों के लेट आने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

जालंधर  (गुलशन): स्मॉग की वजह से ट्रेनों की समय सारिणी में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को भी ट्रेनों के लेट आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। शताब्दी एक्सप्रैस, शान-ए-पंजाब, सचखंड एक्सप्रैस सहित अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही थीं। ट्रेनों के लेट होने से जहां रेल यात्री परेशान हैं वहीं रेलवे स्टाफ  को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

 

उल्लेखनीय है कि जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के बीच रोजाना हजारों डेली पैसेंजर सफर करते हैं। इनमें ज्यादातर नौकरीपेशा लोग शामिल हैं। ट्रेनों की बिगड़ी समय सारिणी के कारण वह अपने काम पर समय पर नहीं पहुंच पाते। इन पैसेंजरों के पास मंथली सीजन टिकट (एम.एस.टी.) होने के बावजूद उन्हें बस या अन्य संसाधनों से अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है। 

 

वैसे तो दिसंबर के महीने में धुंध का प्रकोप ज्यादा देखने को मिलता है लेकिन इस बार नवंबर के पहले हफ्ते में ही धूल और धुंध के मिश्रण से बनी समॉग के कारण एक महीना पहले ही रेल यातायात प्रभावित होने लगा है। दूसरी तरफ  जानकारों का कहना है कि अगर इन दिनों में यह हाल है तो आने वाले दिनों में तो और ज्यादा परेशानी होने की संभावना है।

 

ये ट्रेनें चल रही थीं लेट


8103    जलियांवाला बाग एक्सप्रैस    8.30 घंटे 
12716    सचखंड एक्सप्रैस    7 घंटे 
15211    जननायक एक्सप्रैस    14 घंटे 
19611    अजमेर-अमृतसर एक्सप्रैस    1.30 घंटा 
19223    अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रैस    1.40 घंटे  
12498    शान-ए-पंजाब एक्सपै्रस    3.30 घंटे
14673    शहीद एक्सप्रैस    18 घंटे 
15210    जनसेवा एक्सप्रैस    9 घंटे 
18238    छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस    10 घंटे 
15210    जनसेवा एक्सप्रैस    12 घंटे 
12030    स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रैस    1.50 घंटे 
15707    कटिहार एक्सपै्रस    9.30 घंटे
12926    पश्चिम एक्सप्रैस    2.20 घंटे
12483    कोच्चि वाली एक्सप्रैस    2.20 घंटे
11057    दादर एक्सप्रैस    6 घंटे

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!