Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 02:37 PM
दशहरा ग्राऊंड के पास नाका लगा देख युवक ने नीली बत्ती लगी सफेद रंग की अपनी आई-20 कार भगा ली।
लुधियाना (ऋषि): दशहरा ग्राऊंड के पास नाका लगा देख युवक ने नीली बत्ती लगी सफेद रंग की अपनी आई-20 कार भगा ली। नाके पर खड़े आई.पी.एस. अधिकारी सचिन गुप्ता ने खुद सरकारी गाड़ी में पीछा कर उसे हैबोवाल से दबोचा तो वे अमृतसर में तैनात एक महिला एस.एच.ओ. का दामाद निकला। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी।
ए.सी.पी. ने बताया कि उपकार नगर में रात लगभग 8 बजे नाकाबंदी की हुई थी। तभी वृंदावन रोड की तरफ से एक कार आई। कार पर नीली बत्ती लगी थी और उस पर पुलिस विभाग का स्टीकर लगा था जिस कारण उसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने मौके से कार भगा ली। इसके बाद आई.पी.एस. सचिन गुप्ता ने पीछा कर उसे हैबोवाल चौक के पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक एक महिला एस.एच.ओ. का दामाद है। उसकी गांधी नगर में गारमैंट की दुकान है। पुलिस उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई कर रही है।