नियम तोडऩे वाले विद्यार्थी भी नहीं बख्शे जाएंगे, कटेगा चालान

Edited By Updated: 26 Apr, 2017 03:27 PM

traffic management reform campaign

महानगर की यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु एस.एस.पी. नवीन सिंगला के निर्देशानुसार शुरू हुई यातायात व्यवस्था सुधार मुहिम के तहत अब नियम

भटिंडा (पायल): महानगर की यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु एस.एस.पी. नवीन सिंगला के निर्देशानुसार शुरू हुई यातायात व्यवस्था सुधार मुहिम के तहत अब नियम तोडऩे वाले विद्यार्थी भी बख्शे नहीं जाएंगे और उनका भी चालान कटेगा। हालांकि अभी तक जिला यातायात पुलिस नियमों की धज्जियां उड़ाकर वाहन चलाने वाले विद्यार्थियों पर नर्मी बरत रही थी परंतु अब पुलिस ने अपना तरीका बदल लिया है और यातायात व्यवस्था सुधार मुहिम तेज कर दी है। 

विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे यातायात नियमावली का पाठ 
एस.एस.पी. सिंगला के निर्देशानुसार जिला यातायात एजुकेशन सैल द्वारा तमाम स्कूलों/कालेजों में विशेष कैंप लगाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमावली का पाठ पढ़ाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यातायात नियम तोडऩे में विद्यार्थी भी पीछे नहीं हैं। छुट्टी के समय एक वाहन पर सवार होकर जाते 3 से 4 विद्यार्थी अमूमन ही देखे जा सकते हैं। इसके अलावा अंडरएज ड्राइविंग के मामले भी काफी देखने को मिल रहे हैं, इसलिए विद्यार्थियों को पहले सचेत किया जाएगा और इसके बाद उन पर कार्रवाई होगी। यही नहीं, जिला पुलिस सख्ती बरतते हुए वाहन इम्पाऊंड करने और संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों पर भी कार्रवाई करने से भी गुरेज नहीं करेगी।

विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों संबंधी जानकारी
जिला यातायात पुलिस के सिखलाई विंग द्वारा दशमेश पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में विशेष कैंप लगाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों संबंधी जानकारी दी गई।यातायात एजुकेशन सैल के प्रभारी हाकम सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और अपनी व अन्यों की जिंदगी सुरक्षित रखने की प्रेरणा दी। स्कूल प्रिं. डा. रविंद्र सिंह मान ने सैल प्रभारी हाकम सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि यातायात नियमों संबंधी उपयोगी जानकारी मिलने से विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव आएगा।हाकम सिंह ने विद्यार्थियों को सभी यातायात नियमों की जानकारी दी और यातायात चिन्हों संबंधी भी बताया। इस दौरान यातायात नियमों संबंधी कविता भी पढ़ी गई। स्कूल की वाइस प्रिं. रेणु उप्पल व लैक्चरार जसदेव सिंह ने प्रवक्ता का आभार जताया। मंच संचालन अमनदीप सिंह व कमल मेहता ने संभाला।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!