लोगों की मनमानियों के चलते गंभीर हुई यह व्यवस्था

Edited By Updated: 20 Feb, 2017 02:21 PM

traffic arrangement has serious

सिविल तथा पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों की घटिया कार्यशैली के चलते इलाके के गांवों व शहर में नियम व कायदे कानून अब कहीं नजर नहीं आ रहे। नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों की मनमानियों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था गंभीर हो गई है .........

बाघापुराना (चुटानी/ मनीष): सिविल तथा पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों की घटिया कार्यशैली के चलते इलाके के गांवों व शहर में नियम व कायदे कानून अब कहीं नजर नहीं आ रहे। नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों की मनमानियों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था गंभीर हो गई है जो सिविल व पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन अभी भी नजरअंदाज लग रहा है।

जानकारी के अनुसार वाहनों में भरी जाती सवारियां बाजार में नाजायज कब्जे, चरमरा चुकी ट्रैफिक व्यवस्था आदि ऐसी कई समस्याएं हैं जो पिछले लंबे समय से शहर में जारी हैं। बहुगिनती लोगों ने इस समस्या के लिए राजनीतिक लोगों की पुलिस कार्यों में कथित दखलअंदाजी को जिम्मेदार ठहराया। चरमरा चुकी कानून व्यवस्था से परेशान लोगों ने सिविल तथा पुलिस प्रशासन को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाकर बिगड़ी व्यवस्था के सुधार हेतु प्रशासन हरकत में न आया तो शहर के लोग संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने से पीछे नहीं हटेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!