Edited By Updated: 26 Feb, 2017 03:04 AM
26 फरवरी को कंकण सूर्य ग्रहण लगेगा लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं
जैतो(रघुनंदन पराशर): 26 फरवरी को कंकण सूर्य ग्रहण लगेगा लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण भारतीय समयानुसार सायं 5.41 बजे लगेगा जिसका समापन 11.05 बजे होगा।
यह जानकारी ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि यह ग्रहण दक्षिण अमरीका महाद्वीप के ब्राजील, पराग्वे, अर्जेंटीना, पेरू, बोलिविया, चिली तथा अफ्रीका महाद्वीप के भागों में नजर आएगा। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए देश में सूतक मान्य नहीं है। यह ग्रहण बेहद शक्तिशाली है क्योंकि यह शतभिषा नक्षत्र में लगेगा जोकि राहू का नक्षत्र है।