Edited By Updated: 26 Feb, 2017 01:00 PM
एफ.सी.आई. रोड मोगा पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से शीला देवी निवासी गुरु रामदास नगर मोगा के बुरी तरह से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है जिसे डी.एम.सी. लुधियाना में दाखिल करवाना पड़ा।
मोगा (आजाद): एफ.सी.आई. रोड मोगा पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से शीला देवी निवासी गुरु रामदास नगर मोगा के बुरी तरह से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है जिसे डी.एम.सी. लुधियाना में दाखिल करवाना पड़ा। इस संबंध में थाना सिटी मोगा में मनोज कुमार पुत्र महावीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। वह अपनी माता शीला देवी के साथ अपने नौनिहाल मथुरापुरी कालोनी जा रहा था जैसे ही वह एफ.सी.आई. रोड मोगा पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी माता को टक्कर मार दी। उक्त मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक के नंबर का पता चल गया है और जल्द ही ट्रक तथा चालक को काबू कर लिया जाएगा।