Edited By Updated: 28 Feb, 2017 06:49 PM
ससुरालियों से तंग 2 बच्चों की मां द्वारा अपनी....
बटाला(बेरी): ससुरालियों से तंग 2 बच्चों की मां द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए मृतका गुरजीत कौर के पिता अवतार सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी दुनिया संधू ने बताया कि हमारी बेटी गुरजीत कौर की शादी गुरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी सुंदर नगर बटाला के साथ करीब आठ वर्ष पहले हुई थी और शादी के बाद हमारी बेटी के घर दो बेटियों ने जन्म लिया।
अवतार सिंह ने बताया कि घरेलू परेशानी के चलते अक्सर घर में क्लेश रहता था और पहले भी थाना सेखवां में हमने अपने दामाद गुरप्रीत सिंह के विरुद्ध दख्र्वास्त दी थी जिसके बाद वरिष्ठ व्यक्तियों ने राजीनामा करवा दिया था और हमारी बेटी गुरजीत कौर आकर ससुराल में रहने लगी। अवतार सिंह ने बताया कि विगत रात्रि हमारे समधि ने अपने फोन पर जानकारी दी कि आपकी बेटी गुरजीत कौर की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है और आप जल्द आ जाएं, जिसके तुरंत बाद हम गुरजीत कौर के ससुराल पहुंचे तो देखा कि गुरजत कौर की मौत हो चुकी थी।
वहीं अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि हमारी बेटी गुरजीत कौर को उसके ससुरालियों ने गला घोंट कर मार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ यादविन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया है।
क्या कहना है एस.एच.ओ का?
इस संबंधी जब एस.एच.ओ यादविन्द्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतका के पिता अवतार सिंह के बयानों के आधार पर थाना सिविल लाइन में धारा 304 आई.पी.सी तहत मृतका की सास बलजीत कौर व पति गुरप्रीत सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।