Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 04:08 PM
महानगर के टाइगर सफारी चिडिय़ा घर में आज सुबह करीब 10 बजे सांभर को चारा डालने गए कर्मचारी पर सांभर ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार सुबह वन विभाग में काम करने वाला राम किशोर (50) सांभरों के पिंजरे में चारा डालने गया। यहां करीब एक दर्जन सांभर...
लुधियाना(अनिल): महानगर के टाइगर सफारी चिडिय़ा घर में आज सुबह करीब 10 बजे सांभर को चारा डालने गए कर्मचारी पर सांभर ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार सुबह वन विभाग में काम करने वाला राम किशोर (50) सांभरों के पिंजरे में चारा डालने गया। यहां करीब एक दर्जन सांभर हैं जिनमें से 2 नर सांभर हैं। जब राम किशोर नर सांभर को चारा डालने लगा तो एकदम से नर सांभर ने राम किशोर पर हमला कर दिया।
सांभर ने अपने सिंगों पर उठा कर राम किशोर को पटका और हमला करता रहा। जब बाहर खड़े उसके साथी बरखू नें यह देखा तो वह राम किशोर को बचाने पिंजरे के अंदर चला गया। जब वह नर सांभर के सामने पहुंचा तो सांभर ने बरखू पर हमला कर दिया। इसके बाद वन विभाग के कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद राम किशोर व बरखू को पिंजरे से बाहर निकाला और गम्भीर घायल हुए दोनों कर्मियों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। यहां राम किशोर की हालत गंभीर होने के कारण उसे सी.एम.सी. अस्पताल में रैफर कर दिया गया।