Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jul, 2017 02:55 AM
फिरोजपुर काऊंटर इंटैलीजैंस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुए 3......
फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर काऊंटर इंटैलीजैंस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुए 3 स्मगलरों को 3 किलो हैरोइन और 8 लाख की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। ए.आई.जी. काऊंटर इंटैलीजैंस नरिन्द्रपाल सिंह सिद्धू (रूबी) ने बताया कि पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपए है।
उन्होंने बताया कि पकड़ी गई 8 लाख की भारतीय करंसी में साढ़े 4 लाख के 500-500 के नोट और साढ़े 3 लाख के 2-2 हजार रुपए के नोट हैं। सिद्धू ने बताया कि पकड़े गए स्मगलरों की पहचान जगदीश सिंह उर्फ दीशा पुत्र जगीर सिंह वासी गांव जसमेर जिला फाजिल्का, स्वर्ण सिंह पुत्र मेजर सिंह वासी गांव राजोके थाना खालड़ा, तरनतारन और गुरदेव सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी गांव राजाताल, अमृतसर के रूप में हुई है।
जिला फाजिल्का की बी.ओ.पी. मुहार सोना के रास्ते आई थी हैरोइन
नरिन्द्रपाल सिंह रूबी ने बताया कि उक्त हैरोइन जिला फाजिल्का के भारत-पाक बार्डर की बी.ओ.पी. मुहार सोना से भारत में लाई गई थी। जगदीश सिंह दीशा की जमीन भारत-पाक बार्डर पर स्थित है और उसने उस जमीन में तारों के नीचे से सतलुज दरिया के पानी की निकासी के लिए पाइपें दबाई हुई हैं। पाकिस्तानी स्मगलर रात को उक्त पाइपों में हैरोइन रख कर चले जाते थे और दीशा हैरोइन निकाल कर ले आता था। इस मौके पर एस.आई. तरलोचन सिंह और इंस्पैक्टर परमजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।