जाली करंसी का धंधा करने वाले 3 गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Dec, 2017 04:35 AM

three arrested for making fake currency

थाना जंडियाला की पुलिस ने छापामारी कर जाली करंसी का धंधा करने के आरोप में सर्बजीत सिंह, कुलदीप सिंह व रणजीत सिंह निवासी गहरी मंडी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42,000 रुपए के जाली नोट व 55 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जाली करंसी,...

अमृतसर(संजीव): थाना जंडियाला की पुलिस ने छापामारी कर जाली करंसी का धंधा करने के आरोप में सर्बजीत सिंह, कुलदीप सिंह व रणजीत सिंह निवासी गहरी मंडी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42,000 रुपए के जाली नोट व 55 ग्राम अफीम बरामद की। 

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जाली करंसी, धोखाधड़ी व एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर उक्त तीनों आरोपियों को माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 हजार रुपए के 21 जाली नोट बरामद किए। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और बहुत जल्द आरोपियों द्वारा चलाई व बनाई गई जाली करंसी के ठिकानों की भी निशानदेही कर ली जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!