पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं : सुखबीर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 10:20 AM

there is no name in government in punjab

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, वहीं मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस ने बिजली महंगी करके पंजाब विरोधी होने का...

फरीदकोट  (हाली): पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, वहीं मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस ने बिजली महंगी करके पंजाब विरोधी होने का सबूत दिया है।

दोनों नेता पूर्व शिक्षा मंत्री अवतार सिंह बराड़ के श्रद्धांजलि समागम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य को माफिया चला रहे हैं। पंजाब के खजाने को लूटा जा रहा है और अमन-कानून की स्थिति डावांडोल है। इस समागम को बिक्रम सिंह मजीठिया, विधायक दर्शन सिंह बराड़, अमरजीत सिंह समरा, परमबंस सिंह बंटी रोमाना, मनतार सिंह बराड़, सुरिन्द्र कुमार गुप्ता, नवदीप सिंह बब्बू बराड़ ने भी संबोधित किया। इस उपरांत पूर्व उप मुख्यमंत्री की हाजिरी में आजाद नगर कौंसलर डा. रमनदीप कौर गिल शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गईं। सुखबीर बादल ने कहा कि रमनदीप कौर गिल के अकाली दल में शामिल होने से अकाली दल में खुशी की लहर है।

सुखबीर सिंह बादल अकाली नेता मग्घर सिंह के घर उनकी माता के देहांत पर अफसोस प्रकट करने भी गए। अकाली नेता रजिन्द्र दास रिंकू के घर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार ने वायदे मुताबिक किसानों की धान की फसल सही तरीके के साथ नहीं खरीदी। जूनियर बादल ने कहा कि अवतार सिंह बराड़ की असमय मौत के कारण शिरोमणि अकाली दल को भारी अफसोस है। इस मौके पर लखवीर सिंह अराइयांवाला, गुरमीत सिंह, बलजिन्द्र सिंह धालीवाल, बबरीक रोमाना, गुरचेत सिंह ढिल्लों, उमा ग्रोवर और सुखदेव सिंह बाठ आदि भी उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!