Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 12:08 PM
पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि राजनीति में उम्र की कोई बंदिश नहीं होती। यह अच्छी बात है
पटियालाः पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि राजनीति में उम्र की कोई बंदिश नहीं होती। यह अच्छी बात है और अमरेंद्र पंजाब में जरूर लंबी पारी खेलें। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के लीडर सुखपाल खैहरा पर ड्रग पैडलर्स से संबंधों के मामले के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कोई टिप्पणी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की कार्यशैली का खुलकर विरोध किया।
बादल पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के पिता बापू करतार सिंह धालीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रैस कान्फ्रैंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अकाली सरपंचों और अकाली नेताओं के साथ धक्केशाही बहुत ही निंदनीय है। अफसरशाही अपने कांग्रेसी नेताओं को खुश के लिए यह धक्केशाही कर रही है। किसान आत्महत्या कर रहा है। कृषि का खर्चा बढ़ रहा है और आय कम हो रही है। कैप्टन ने कर्ज माफ नहीं किया, एक भी नौजवान को नौकरी नहीं दी, एक भी वायदा पूरा नहीं किया। कैप्टन को कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी लड़ाई ने ही उलझा दिया है। पंजाब के विकास की बात बहुत दूर रह गई है।
उन्होंने कहा कि खजाना खाली होने की रट लगाए बैठा अमरेन्द्र अब पंजाब के विकास की बात करे। यदि 9 महीनों में भी उसे सरकार चलाने की समझ नहीं लगी तो यह अमरेन्द्र की नालायकी है। ने आ जाएगा। पंजाब में निगम चुनाव के लिए अकाली दल पूरी तरह तैयार है।