Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 02:45 PM
पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया है।
बटाला (सैंडी): पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया है।
थाना सिटी के ए.एस.आई. मोहन सिंह ने बताया कि प्रवीन कुमार पुत्र कुन्दन लाल निवासी ठठियारी गेट बटाला ने उनको रिपोर्ट लिखवाई कि उसकी एक्टिवा (नं. पी.बी. 06 ए.एच. 4809) मार्का हांडा रंग सफेद को उसके घर से महक पुत्र तरसेम लाल निवासी अचली गेट चोरी करके ले गया। ए.एस.आई. ने उक्त व्यक्ति को एक्टिवा सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।