सिविल अस्पताल  की छत पर युवक को मौत के घाट उतारा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 04:22 PM

the young man was killed on the roof of the civil hospital

सिविल अस्पताल बरनाला की छत पर दिन -दिहाड़े  21 वर्षीय युवक का कत्ल करने का मामला सामने अाया है।

बरनालाः सिविल अस्पताल बरनाला की छत पर दिन -दिहाड़े  21 वर्षीय युवक का कत्ल करने का मामला सामने अाया है। मृतक के भाई राजू ने बताया कि दोपहर 1 बजे के करीब उनकी बहन को सिविल अस्पताल से फोन आया कि आपका भाई रमेश कुमार को इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। फोन सुनते ही पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा अौर रमेश को खून से लथ-पथ देख हैरान रह गया।


जानकारी अनुसार मृतक अपने साथियों के साथ सिविल अस्पताल में माली के लड़के मनोज के पास आया था। जहां मनोज उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिला कर सिविल अस्पताल की छत पर ले गया अौर  उसके पेट में छुरे से कई वार कर दिए। 


पुलिस ने मृतक के भाई राजू के बयानों पर मौके से ही माली के लड़के मनोज, अरुण कुमार तथा नरेश को काबू कर लिया। इस संबंधित डी.एस.पी. राजेश कुमार छिब्बर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद बरनाला के सिविल अस्पताल की सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई। सुरक्षा कर्मी होने के बावजूद हमलावर : इमरजैंसी वार्ड की छत पर कैसे चढ़े। इस मामले और अस्पताल के सीनियर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!