Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 03:00 PM
पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक नौजवान के जख्मी होने का समाचार मिला है जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्तपाल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन लखविन्द्र सिंह निवासी लक्खन खोले ने बताया कि वह...
कपूरथला(मल्होत्रा): पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक नौजवान के जख्मी होने का समाचार मिला है जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्तपाल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन लखविन्द्र सिंह निवासी लक्खन खोले ने बताया कि वह गांव दयालपुर स्कूल नें 12वीं में पढ़ता है।
बुधवार जब वह अपने गांव बैठा था तो पीछे से आकर गांव के मंगल सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने उसपर हमला कर दिया जिसमें वह जख्मी हो गया। इस संबंध में दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की पर संपर्क नहीं हो सका।