Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 10:17 AM
अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार एक नौजवान की मौत हो गई। शेर सिंह निवासी लखेवाल ने बताया कि दशहरे वाली रात उनका लड़का जोधवीर सिंह (21) अपने खेतों में काम करके नाभा साइड से घर लौट रहा था............
भवानीगढ़(विकास): अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार एक नौजवान की मौत हो गई। शेर सिंह निवासी लखेवाल ने बताया कि दशहरे वाली रात उनका लड़का जोधवीर सिंह (21) अपने खेतों में काम करके नाभा साइड से घर लौट रहा था कि रास्ते में गांव के नजदीक ही अज्ञात तेज रफ्तार वाहन उसको टक्कर मारकर फरार हो गया।
घटना दौरान गंभीर घायल हुए जोधवीर ने नाभा सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते मे दम तोड़ दिया। उधर इस संबंधी भवानीगढ़ पुलिस ने शेर सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।