Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 12:13 PM
अपने घर से डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रही एक महिला ने एंबुलैंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। मां व बच्ची दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
कपूरथला (मल्होत्रा): अपने घर से डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रही एक महिला ने एंबुलैंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। मां व बच्ची दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार गुरमीत कौर पत्नी बचित्तर सिंह निवासी नजदीक वाटर ट्रीटमैंट प्लांट कपूरथला, जो गर्भवती थी, को उसके पारिवारिक सदस्यों द्वारा प्रसव पीड़ा आने पर 108 एंबुलैंस को फोन कर बुलाया गया। जब वे एंबुलैंस, जिसे पायलट राज चला रहा था, में जैसे ही घर से सिविल अस्पताल के लिए जा रहे थे तो रास्ते में महिला की डिलीवरी अपने आप हो गई। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।