Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 10:41 AM
प्रदेश के विभिन्न शहरों में शुरू हुए महिला की चोटी कटने के मामले ने अब कपूरथला में भी दस्तक दे दी है। वीरवार शाम करीब 5 बजे घर में आराम कर रही एक महिला की अचानक चोटी कटने का मामला चर्चा में आया है।
कपूरथला (मल्होत्रा): प्रदेश के विभिन्न शहरों में शुरू हुए महिला की चोटी कटने के मामले ने अब कपूरथला में भी दस्तक दे दी है। वीरवार शाम करीब 5 बजे घर में आराम कर रही एक महिला की अचानक चोटी कटने का मामला चर्चा में आया है। हालांकि पीड़ित महिला के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वे सब घर में थे। घर में कोई भी बाहरी व्यक्ति दाखिल नहीं हुआ। अचानक चोटी कटना एक हैरानी वाली बात है जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा चल रही है।
क्षेत्र के कुछ लोगों ने अपनी-अपनी चोटी बचाने के डर से अपने घरों के बाहर नीम व सेती सरों बांध रखी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार की शाम उस समय सदर बाजार क्षेत्र में सनसनी फैल गई जब घर में बैठी एक महिला की अचानक चोटी कट गई। चोटी कटने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। दहशत में आए लोगों ने अपने घरों के बाहर नीम के पत्ते व सेती सरों बांधनी शुरू कर दी।
मोहल्ला कसाबां के क्षेत्र निवासी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि महिला की चोटी कटने की बात सत्य है लेकिन किसी को भी यह पता नहीं चल रहा कि यह सब कैसे हुआ है। गौर हो कि पंजाब सहित पूरे देश में चोटी कटने की घटनाओं से लोगों में दहशत पाई जा रही है। गुरुवार की सुबह दिल्ली में भी एक ही परिवार की 4 महिला सदस्यों की चोटी कटने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबर लिखे जाने तक चोटी कटने वाली महिला के बारे में पता नहीं लग सका था।