Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 09:03 AM
पुलिस पार्टी एक कैदी बलवीर सिंह उर्फ मोनू पुत्र दविन्द्र पाल सिंह निवासी गांव गोलियां (गढ़शंकर) को आज दोपहर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई थी।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): पुलिस पार्टी एक कैदी बलवीर सिंह उर्फ मोनू पुत्र दविन्द्र पाल सिंह निवासी गांव गोलियां (गढ़शंकर) को आज दोपहर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई थी। डाक्टरी जांच करवाने उपरांत जब पुलिस उसको गाड़ी में चढ़ाने लगी तो वह पहले दवा खरीदने व बाद में हथकड़ी से अपना हाथ निकाल कर पुलिस कर्मचारियों को धक्का मारकर गवर्नमैंट कालेज वाली गली के रास्ते से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकडऩे की कोशिश की परंतु वह उनके हाथ नहीं लगा।
बलवीर सिंह को गढ़शंकर पुलिस ने 20 सितम्बर 2017 को चोरीशुदा कार समेत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में अदालत में पेश करने पर उसे 29 सितम्बर 2017 को न्यायिक हिरासत में सैंट्रल जेल होशियारपुर भेज दिया था। थाना मॉडल टाऊन के एस.एच.ओ. नरेन्द्र कुमार ने बताया कि अरोपी बलवीर सिंह के खिलाफ पुलिस ने धारा 224 के अधीन केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी बलवीर सिंह को एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसको आज डाक्टरी जांच के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में लाया गया था। पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है वहीं ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस कर्मचारियों की यदि कोई लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। —डी.एस.पी.(सिटी) सुखविन्द्र सिंह