Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 05:46 PM
थाना सिटी पुलिस फाजिल्का ने झूले लाल कालोनी में से घर में से 20 तोले सोना व 2 लाख रुपए की चोरी कर ले जाने के मामले में 5 पर मामला दर्ज किया है।
फाजिल्का(नागपाल): थाना सिटी पुलिस फाजिल्का ने झूले लाल कालोनी में से घर में से 20 तोले सोना व 2 लाख रुपए की चोरी कर ले जाने के मामले में 5 पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए ब्यान में हरीश कुमार निवासी झूले लाल कालोनी फाजिल्का ने बताया कि 4 मई 2017 को दोपहर लगभग 1 बजे उसकी पत्नी सोनिया रानी अपने प्रेमी करण निवासी मंडी लाधूका व 1 महिला तथा 2 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिल कर अपने घर से 20 तोले सोना व 2 लाख रुपए की चोरी कर ले गई। पुलिस ने अब जांच पड़ताल करने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।