Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 10:16 AM
शहर के धीरू नगर इलाके में 3 बहनों के इकलौते भाई ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान दर्पण (23) के रूप में हुई।
पटियाला (बलजिन्द्र) : शहर के धीरू नगर इलाके में 3 बहनों के इकलौते भाई ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान दर्पण (23) के रूप में हुई।
दर्पण ने सुबह फंदा लगा लिया। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ए.एस.आई. सुरिंद्र सिंह ने बताया कि दर्पण की माता के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई है। दर्पण के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी माता वीना नगर निगम में कांट्रैक्ट बेस पर नौकरी करती है।
मां की कमाई से ही घर बामुश्किल चल रहा था। ऐसे में उसने प्राइवेट नौकरी करनी शुरू की थी और प्राइवेट काम भी छूट जाने के बाद दोबारा काम नहीं मिल रहा था, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहता था।