Edited By Updated: 12 Apr, 2017 07:31 AM
आई.जी. जोनल-2 अर्पित शुक्ला ने जालंधर व लुधियाना रेंज के अंतर्गत आते सभी जिलों के एस.एस.पीज को निर्देश दिए हैं कि पिछले 2 साल से पैंडिंग पड़े ब्लाइंड केसों को ट्रेस करने के लिए काम किया जाए। साथ ही पंजाब सरकार की .........
जालंधर (प्रीत): आई.जी. जोनल-2 अर्पित शुक्ला ने जालंधर व लुधियाना रेंज के अंतर्गत आते सभी जिलों के एस.एस.पीज को निर्देश दिए हैं कि पिछले 2 साल से पैंडिंग पड़े ब्लाइंड केसों को ट्रेस करने के लिए काम किया जाए। साथ ही पंजाब सरकार की ड्रग फ्री मुहिम को और तेजी से चलाया जाए। श्री शुक्ला आज जालंधर स्थित अपने दफ्तर में जालंधर व लुधियाना रेंज के अंतर्गत आते सभी जिलों के एस.एस.पीज के साथ बैठक में बातचीत कर रहे थे। बैठक में जालंधर रेंज के डी.आई.जी. जसकरण सिंह, लुधियाना रेंज के डी.आई.जी. यूरेन्द्र सिंह हेयर, जालंधर देहात के एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, जिला नवांशहर के एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह, जिला खन्ना के एस.एस.पी. नवजोत माहल, जगराओं के एस.एस.पी. सुरजीत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के पश्चात आई.जी. अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी अधिकारियों को ब्लाइंड केस ट्रेस करने की हिदायत दी गई है। उन्हें कहा गया कि ब्लाइंड केस ट्रेस करने के लिए पुलिस अधिकारियों की टीमें बनाई जाएं और टाइम-टू-टाइम रिपोर्ट दी जाए। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए। पंजाब सरकार की ड्रग फ्री मुहिम को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। मामूली ड्रग तस्करों की बजाय उनकी जड़ों तक पहुंच कर होलसेलरों को काबू किया जाए। आई.जी. शुक्ला ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पुलिस कर्मचारियों के नशा तस्करों या अपराधियों के साथ संबंध, ड्यूटी में लापरवाही, भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। आई.जी. शुक्ला ने बताया कि आने वाले दिनों में रूटीन में सभी जिलों में वह खुद दौरा करके कानून व्यवस्था, ब्लाइंड केसों की प्रगति का जायजा लेंगे।