2 महीने के लिए हमें सौंप दें सरकार, खजाना भर कर दिखा देंगे : सुखबीर बादल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 08:53 AM

the government will fill the treasure with us for 2 months sukhbir badal

ढोल बजाकर पंजाब सरकार की पोल खोलने की पंजाब भाजपा की प्रदेश स्तरीय मुहिम के तहत आज जालंधर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला तथा पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ढोल बजा कर राज्य सरकार की...

जालन्धर (पाहवा): ढोल बजाकर पंजाब सरकार की पोल खोलने की पंजाब भाजपा की प्रदेश स्तरीय मुहिम के तहत आज जालंधर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला तथा पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ढोल बजा कर राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली। 


अकाली-भाजपा नेताओं ने राज्य की एक वर्ष की कांग्रेस सरकार को जनता विरोधी करार दिया और कहा कि पहली सरकार है जिससे एक ही वर्ष में लोगों का मन भर गया। नेताओं ने मंच से कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ-साथ वित्त मंत्री तथा निकाय मंत्री की भी जमकर खिल्ली उड़ाई। पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस को पंजाब की नंबर वन दुश्मन करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने बीते समय दौरान पंजाब के नौजवानों को नशेड़ी ऐलान करके प्रदेश का नाम विश्व भर में बदनाम किया है। 


उन्होंने कैप्टन सरकार को सवाल करते हुए कहा कि यदि बीते समय दौरान पंजाब के 70 फीसदी नौजवान नशेड़ी थे तो सरकार बताए कि उसने अपने एक साल के कार्यकाल दौरान कितने नौजवानों को नशा छुड़ाओ अस्पतालों में दाखिल करवाया है तथा कितने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रदेश के वित्त मंत्री द्वारा खजाना खाली होने का ङ्क्षढडोरा पीटना जायज नहीं है, क्योंकि वैट, आबकारी, रोडवेज, बिजली से जो आमदन सरकार को हो रही है वह खजाने में ही जा रही है।  सुखबीर ने कहा कि 2 महीने के लिए हमें सरकार सौंप दी जाए तो हम खजाना भरकर दिखा देंगे।‘बजाओ ढोल खोलो पोल’ रैली को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री तथा पंजाब भाजपा के अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि झूठ व फरेब के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की पोल एक साल में ही खुल गई है। सांपला ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र की अगुवाई वाली देश के इतिहास की पहली ऐसी प्रदेश सरकार होगी, जिसने जनहित सुविधाएं शुरू करने की जगह उनको बंद करना शुरू कर दिया हो। 

भाजपा की मोदी सरकार द्वारा अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड हर साल पेश किया जाता है, पर साल बीत जाने के बाद भी कैप्टन सरकार नालायक विद्यार्थी की तरह अपना रिपोर्ट कार्ड छुपा रही है। कैप्टन सरकार के पास कोई भी ऐसी रिपोर्ट नहीं है, जिसको वह दावे के साथ लोगों के बीच पेश कर सकती हो।  


इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि कांग्रेसी खुद मानते हैं कि सरकार अपनी कार्यशैली नहीं दिखा सकी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नशा बंद करने के लिए गुटका साहिब को हाथ में लेकर शपथ ग्रहण करने वाले सी.एम. एक साल में ही अपनी शपथ भूल गए। 


रैली को अन्यों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय  सचिव तरुण चुघ, मदन मोहन मित्तल, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, कमल शर्मा, राजिन्द्र भंडारी, सोम प्रकाश, अश्विनी शर्मा, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, विधायक दिनेश बब्बू, मोहिन्द्र भगत, अरुण नारंग, स्वर्ण सलारिया आदि ने सम्बोधित किया।


इस अवसर पर पूर्व महासचिव जीवन गुप्ता, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, तीक्षण सूद, सुरजीत कुमार ज्याणी, जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, सखमिंद्रपाल सिंह ग्रेवाल, राकेश राठौड़, महासचिव संगठन दिनेश कुमार, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, के.डी. भंडारी, सुभाष शर्मा, अमित तनेजा, विनीत जोशी, कुलवंत सिंह बलजीत सिंह नीलामहल, रंजीत 
सिंह राणा, परमजीत सिंह रायपुर  आदि मौजूद थे।

 

सुखबीर जी हुण कहना छड्ड दियो  कि भाजपा दे पल्ले कुछ नहीं
रैली के दौरान विजय सांपला ने सुखबीर बादल से कहा कि अब वह यह कहना छोड़ दें कि भाजपा के पल्ले कुछ नहीं। सांपला के इस बयान पर भाजपा वर्करों ने खूब नारे लगाए। उन्होंने कहा कि मिल कर भाजपा-अकाली दल ने पंजाब में दोबारा सत्ता में झंडा गाडऩा है। इसका जवाब देते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली-भाजपा का गठबंधन ऐतिहासिक है तथा अकाली दल का दिल भाजपा ही है। दोनों का जीना-मरना साथ-साथ ही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!