Edited By Updated: 19 Feb, 2017 01:00 PM
पी.ओ. स्टाफ की टीम ने पैरोल के बाद भागे भगौड़े को काबू करके थाना सिटी पुलिस फाजिल्का के हवाले किया है।
जलालाबाद (टीनू): पी.ओ. स्टाफ की टीम ने पैरोल के बाद भागे भगौड़े को काबू करके थाना सिटी पुलिस फाजिल्का के हवाले किया है।पी.ओ. स्टाफ इंचार्ज ए.एस.आई. नरिन्दर सिंह ने बताया कि फाजिल्का की माधव नगरी के निवासी हरप्रीत सिंह के खिलाफ 3 जनवरी 2013 को मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद 28 अप्रैल को अदालत की तरफ से उक्त व्यक्ति को भगौड़ा घोषित किया गया था। पी.ओ. स्टाफ की तरफ से उक्त भगौड़े को काबू किया गया। इस दौरान हैड कांस्टेबल रणधीर सिंह, होमगार्ड सोहण सिंह आदि मौजूद थे।