Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 05:06 PM
राज्य में किसानों द्वारा की जा रहीं आत्महत्याएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। रोजमर्रा किसान कर्ज, आढ़तियों द्वारा दी जा रही परेशानी कारण मौत को गले लगा रहे हैं।
तरनतारन (बलविन्दर कौर): राज्य में किसानों द्वारा की जा रहीं आत्महत्याएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। रोजमर्रा किसान कर्ज, आढ़तियों द्वारा दी जा रही परेशानी कारण मौत को गले लगा रहे हैं। इसके चलते आज फिर विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव छापड़ी साहिब के किसान हरदयाल सिंह संधू पुत्र अच्छक सिंह (72) ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली।
जानकारी मुताबिक उक्त किसान पर 18 लाख रुपए तक का कर्ज था। किसान ने सुसायड नोट में आढ़ती समेत दूसरे व्यक्तियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते लिखा कि उक्त व्यक्तियों ने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर दिया। इस नोट में आढ़तिए द्वारा 40 लाख रुपए का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा उक्त आढ़ती और दूसरे लोगों से अपने परिवार की जान को खतरे संबंधित भी किसान की तरफ से जिक्र किया गया। इतना ही नहीं किसान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को इंसाफ की गुहार भी लगाई गई है।