Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Sep, 2017 05:14 PM
मोगा निवासी एक विधवा महिला ने अपने पड़ोस में ही रहते एक व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना सिटी मोगा ने पीड़िता की शिकायत पर कथित आरोपी तेजा सिंह निवासी भगवानपुरा मोहल्ला मोगा के खिलाफ छेड़छाड़ तथा मारपीट करने...
मोगा(आजाद): मोगा निवासी एक विधवा महिला ने अपने पड़ोस में ही रहते एक व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना सिटी मोगा ने पीड़िता की शिकायत पर कथित आरोपी तेजा सिंह निवासी भगवानपुरा मोहल्ला मोगा के खिलाफ छेड़छाड़ तथा मारपीट करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता को सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया।
पीड़िता ने पुलिस को बतायाकि वह मेहनत-मजदूरी का काम करती है। कुछ समय पहले वह कथित आरोपी के घर साफ-सफाई का काम करती थी, लेकिन अब उसने काम छोड़ दिया। गत दिवस जब वहअपने घर वापस जा रही थी तो आरोपी भी उसके पीछे ही घर में घुस आया। वह उसे जबरन अपने घर ले जाने का प्रयास करने लगा। इंकार करने पर उससेमारपीट करने के अलावा उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए, जिस पर कथित आरोपी वहां से भाग गया।