Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 10:13 AM
खेतों में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से मृत्यु होने का समाचार मिला है।
कपूरथला (मल्होत्रा): खेतों में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से मृत्यु होने का समाचार मिला है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक किसान जगीर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव कोठे काला संघिया अपने खेतों में लगी मोटर का स्टार्टर लगाने लगा तो उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला के शव गृह में भेज दिया गया है।