Edited By Updated: 22 Jan, 2017 01:36 PM
अदालती सम्मन लेकर गए प्रोसैस सर्वर का काम करने वाले राम मिलन पुत्र झगरू राम के साथ मारपीट करने और अदालती सम्मन फाडऩे का समाचार है। इस मामले में थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने मुख्तयार सिंह निवासी विर्क कालोनी के लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पटियाला (बलजिन्द्र) : अदालती सम्मन लेकर गए प्रोसैस सर्वर का काम करने वाले राम मिलन पुत्र झगरू राम के साथ मारपीट करने और अदालती सम्मन फाडऩे का समाचार है। इस मामले में थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने मुख्तयार सिंह निवासी विर्क कालोनी के लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार वह माननीय जज रमन कुमार सिविल जज की अदालत में बतौर प्रोसैस सर्वर कार्य करता है। वह मुख्तयार के घर मुख्तयार सिंह को सम्मन नोट करवाने के लिए गया था, जहां मुख्तयार सिंह के लड़के ने उसके साथ हाथापाई की और सम्मन फाड़ कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।