Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 04:56 AM
शहर में जायका प्रोजैक्ट के अंतर्गत सीवरेज के पानी की निकासी के लिए गांव....
अमृतसर(ममता,कमल): शहर में जायका प्रोजैक्ट के अंतर्गत सीवरेज के पानी की निकासी के लिए गांव खापड़ खेड़ी में 95 मिलियन लीटर रोजाना की क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट का उद्घाटन विधायक ओम प्रकाश सोनी ने किया। इस प्लांट के आरंभ होने से आधे शहर के सीवरेज के गंदे पानी को प्लांट में साफ करके खेती में प्रयोग किया जा सकेगा और इससे खाद भी बनेगी जो किसानों को फ्री दी जाएगी।
विधायक ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि 80 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह प्रोजैक्ट 38 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। यह प्रोजैक्ट यू.पी.ए. सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ था। आज इसे आरंभ करके उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। सोनी ने कहा कि पंजाब में भू-जल को बचाने के लिए यह सीवरेज प्लांट मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर एस.सी. अरविन्द महाजन, एस.सी. अनुराग महाजन, एक्स.ई.एन. पंकज जैन, एक्स.ई.एन. दपिंदर संधू, ए.सी.पी. नरिंदर सिंह, एक्स.ई.एन. सर्बजीत शर्मा, एस.डी.ओ. तरसेम कुमार, विकास सोनी, महेश खन्ना बड़ी संख्या में लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।