Edited By Updated: 27 Feb, 2017 07:28 AM
वर्कशाप चौक में लगाए गए नाके पर रुकने की बजाय थानेदार को टक्कर मार कर भागे कार चालक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय कार
जालंधर (प्रीत) : वर्कशाप चौक में लगाए गए नाके पर रुकने की बजाय थानेदार को टक्कर मार कर भागे कार चालक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय कार में आरोपी आशीष ठाकुर पुत्र राज कुमार वासी हरदेव नगर का कोई करीबी दोस्त था, जिस कारण उसने कार भगाई। पत्रकार वार्ता के दौरान डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन गुरतेजिन्द्र सिंह औलख ने बताया कि बीते दिन शाम के समय वर्कशाप चौक में ट्रैफिक के ए.एस.आई. जसवंत सिंह पुलिस टीम के साथ नाके पर तैनात थे। इस दौरान आई-20 कार के चालक ने रैड लाइट जम्प की और फरार हो गया।
ए.एस.आई. जसवंत सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि आई-20 कार (पी.बी. 08 सी.एस. 3240) रैड लाइट जम्प कर नाके से फरार हुई है। कुछ देर बाद पता चला कि उक्त कार दाना मंडी के निकट देखी गई है। ए.एस.आई. जसवंत सिंह व उसकी टीम ने कार को रोक लिया। उन्होंने कार चालक को कार से उतर कर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो अचानक चालक ने कार भगा दी। कार रोकने के चक्कर में ए.एस.आई. जसवंत सिंह घायल हो गए। डी.सी.पी. ने बताया कि ए.सी.पी. ट्रैफिक दिग्विजय कपिल तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी कार चालक के खिलाफ थाना-2 में लापरवाही से वाहन चलाने तथा पुलिस ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में केस दर्ज करवाया।
डी.सी.पी. औलख ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आज आरोपी कार चालक आशीष ठाकुर वासी हरदेव नगर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी की कार में उसका कोई करीबी दोस्त था, जिस कारण वह नाके से भागा। गाड़ी आरोपी के पिता के नाम पर है। पत्रकार वार्ता के दौरान ए.डी.सी.पी. हरजीत सिंह, ए.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।