Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 09:58 AM
मौसम अब धीरे-धीरे अपनी चाल बदलेगा। नमी बढऩे से सुबह धुंध की चादर थोड़ी मोटी होगी तो सुबह-शाम का तापमान भी गिरना शुरू हो जाएगा। ठंडक का एहसास तो होने ही लगा है।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): मौसम अब धीरे-धीरे अपनी चाल बदलेगा। नमी बढऩे से सुबह धुंध की चादर थोड़ी मोटी होगी तो सुबह-शाम का तापमान भी गिरना शुरू हो जाएगा। ठंडक का एहसास तो होने ही लगा है।
कार्तिक मास में हल्की ठंड पडऩे लगती है, लेकिन उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही सूखी हवा के कारण दीवाली तक ज्यादा ठंड का एहसास नहीं हुआ। अब हवा का रुख बदलकर दक्षिणी-पूर्वी हो गया है। इस हवा के साथ वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ रही है। तापमान में भी गिरावट आ रही है। नमी की वजह से सुबह धुंध थोड़ा बढनी शुरू होगी। हालांकि ठीक-ठाक सर्दी नवम्बर से ही पड़ेगी।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार हल्की धुंध और ठंड पडऩी शुरू हो गई है। ठिठुरन वाली ठंड पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करती है। हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के मौसम का भी होशियारपुर व आसपास के क्षेत्र पर सीधा असर पड़ता है।