Edited By Updated: 26 Feb, 2017 02:34 PM
दहेज के लालची लोग किस हद तक गुजर सकते हैं, इसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते है। पहले पति ने आत्महत्या कर ली तो दोनोें पारिवार वालों ने फैसला किया लड़के कि छोटे भाई के साथ लड़की की शादी कर दी जाए। फैसले पर सभी राजी हो गए। लड़की वालों ने कहा, शादी की...
सुनामः दहेज के लालची लोग किस हद तक गुजर सकते हैं, इसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते है। पहले पति ने आत्महत्या कर ली तो दोनोें पारिवार वालों ने फैसला किया लड़के कि छोटे भाई के साथ लड़की की शादी कर दी जाए। फैसले पर सभी राजी हो गए। लड़की वालों ने कहा, शादी की रस्में सामान्य की जाएंगी, लेकिन लड़के वाले नहीं माने। फिर 25 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई।
करीब 25 लोगों के साथ बारात पहुंची, लेकिन कम दहेज देखकर नाखुश लड़के वाले न केवल शादी बीच में छोड़कर चले गए, बल्कि गुस्साए परिवार ने दुल्हन के साथ मारपीट भी की। मारपीट से घायल दुल्हन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक लड़की के सदमे में होने की वजह से उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
सुनाम के गांव जगतपुरा निवासी लड़की के पिता भोला सिह व माता सरबजीत कौर ने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी रमनदीप का विवाह सवर्णप्रीत सिंह के साथ हुआ था,जिसने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनकी बेटी का विवाह उसके स्वर्णप्रीत के छोटे भाई लवप्रीत के साथ तय हुआ था,लेकिन विवाह की रस्में निभाते वक्त जब दूल्हे व उसके परिजनों ने कम दहेज देखा तो इस कदर भड़क उठे कि दुल्हन को पीट डाला और बगैर शादी किए ही बारात सहित लौट गए।