Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 11:29 AM
मुकेरियां के नजदीक पड़ते गांव होशियारपुर कलोता के साथ बहते दरिया में अपने भाई, मामा एवं अन्य साथियों के साथ नहाने गया एक 15 वर्षीय लड़का पानी के तेज बहाव में बह गया। मुकेरियां पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दरिया में डूबे बच्चे को ढूंढने की बहुत कोशिश...
मुकेरियां(नागला): मुकेरियां के नजदीक पड़ते गांव होशियारपुर कलोता के साथ बहते दरिया में अपने भाई, मामा एवं अन्य साथियों के साथ नहाने गया एक 15 वर्षीय लड़का पानी के तेज बहाव में बह गया। मुकेरियां पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दरिया में डूबे बच्चे को ढूंढने की बहुत कोशिश की परंतु कोई सफलता न मिली।
पानी में बहे अरुण खोसला पुत्र मोहन लाल निवासी कादियां (गुरदासपुर) की माता को जब घटना संबंधी पता चला तो वह बार-बार दरिया में छलांग लगाने का प्रयास करने लगी। दरिया में डूबे बच्चे के मामा युवराज ने बताया कि वह अभी अपने कपड़े उतार ही रहा था कि अरुण ने पानी में छलांग लगा दी जबकि अरुण को तैरना नहीं आता था। देखते ही देखते वह पानी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. ने बताया कि लड़के की तलाश की जा रही है।