Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 04:51 PM
लुधियाना के सेखेवाल एरिया में 32 वर्षीय युवक का बंद बोरी में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
लुधियाना(महेश) : लुधियाना के सेखेवाल एरिया में 32 वर्षीय युवक का बंद बोरी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पूछताछ के पत्नी तथा एक युवक को हिरासत में लिया है। मृतक 3 बच्चों का बाप बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह मृतक के भाई ने पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो मर्डर के पीछे की पूरी कहानी सामने आ गई। दरअसल, पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी के साथ मिल पति का कत्ल कर दिया और उसकी लाश बुरी में बंद कर घर में ही छुपा दी थी।
पुलिस ने प्रैस कांफ्रेंस कर बताया कि पत्नी बिजली देवी ने अपने प्रेमी अखिलेश कुमार के साथ मिलकर तड़के 3 बजे आरी से पति सुरेश मंडल का गला काट दिया और फिर उसके बाद लाश को बुरी में बंद कर छुपा दिया था लेकिन इसके पहले कि वह लाश को ठिकाने लगा पाते। सुबह होते ही उनकी करतूत का पता चल गया।
पुलिस के मुताबिक, पति सुरेश को पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था और वह उसे ऐसा करने से रोकता था लेकिन पत्नी नहीं मानी और उसने दीवाली के एक दिन बाद ही पति की हत्या कर दी। मर्डर के बाद प्रेमी चला गया और पत्नी सो गई। इसके बाद सुबह 7 बजे जब मृतक का भाई उसके कमरे पर पहुंचा और आरोपी भाभी से पूछा कि भाई कहा है तो उसने कहा कि वह काम पर चले गए। इसी बीच भाई की नजर कमरे में पड़े खून के निशान पर गई तो उसने कमरे में घुस छानबीन की तो उसे भाई सुरेश की लाश बोरी में बंद मिली। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी का गिरफ्तार कर लिया है।