Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Sep, 2017 03:01 PM
कृषि महकमे में कृषि विभाग के 2 अफसरों की आपसी लड़ाई ने गंभीर रूप धारण कर लिया है।
बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): कृषि महकमे में कृषि विभाग के 2 अफसरों की आपसी लड़ाई ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। पुलिस ने लड़ाई करने वाले दोनों अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक कृषि विभाग का अफसर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती हो गया है।
सिविल अस्पताल में भर्ती कृषि महकमे के विस्तार अफसर यादविन्द्र सिंह ने कहा कि भूमि अफसर सर्वजीत सिंह जिनके पास मुख्य कृषि अफसर की पावर्ज भी हैं, द्वारा मेरी मारपीट की गई जिसके कारण मैं मानसिक तौर पर परेशान हो गया हूं। इसी मानसिक परेशानी के कारण मैं इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती हुआ हूं।
मुख्य कृषि अफसर अपनी पावरों का गलत प्रयोग करते हैं। 10 लाख के करीब का बिल उन्होंने अपनी पावरों का गलत लाभ उठाकर पास करवाने के लिए पंजाब सरकार के पास भेजा है जबकि कानून अनुसार अभी वह यह बिल नहीं भेज सकते थे। मुख्य अफसर द्वारा मुझे तंग-परेशान किया जाता है जिसकी शिकायत मैंने मुख्यमंत्री पंजाब को दी है।