Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 05:42 PM
बस में लड़की से बदतमीजी करने तथा अपशब्द कहने वाले ए.एस.आई. को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ए.एस.आई. दीदार सिंह को संगरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पटियालाःबस में लड़की से बदतमीजी करने तथा अपशब्द कहने वाले ए.एस.आई. को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ए.एस.आई. दीदार सिंह को संगरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि संगरूर से पातड़ां अा रही पी.अार.टी.सी.की बस में सवार एक पुलिस मुलाजिम ने एक सिख युवती से छेड़छाड़ की। इसके बाद उसकी काफी धुनाई भी हुई थी,जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।