जलूर जबर एक्शन कमेटी ने दिया धरना

Edited By Updated: 24 Jan, 2017 08:54 AM

the action committee is encompass

जलूर जबर एक्शन कमेटी द्वारा अपनी मांगों को लेकर स्थानीय डी.सी. दफ्तर के समक्ष धरना दिया गया।

संगरूर (बेदी, हरजिन्दर): जलूर जबर एक्शन कमेटी द्वारा अपनी मांगों को लेकर स्थानीय डी.सी. दफ्तर के समक्ष धरना दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय प्रधान जोगिन्द्र सिंह उगराहां ने कहा कि प्रीतम सिंह छाजली को शहीद हुए आज 18 दिन हो गए हैं। उनका शव अभी तक मूनक अस्पताल में पड़ा है। परिवार संस्कार करने की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रशासन 10 लाख का मुआवजा दे, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और कर्ज माफी की मांग मानने से कतराता नजर आ रहा है।

पंजाब खेत मजदूर यूनियन के प्रांतीय नेता जोरा सिंह नसराली ने आरोप लगाते कहा कि यह सरकार मजदूर किसान विरोधी सरकार है। इस मौके अमरीक सिंह गंढूआं, दिलबाग सिंह हरीगढ़, बलविन्द्र सिंह जलूर ने प्रशासन को चेतावनी देते कहा कि जब तक प्रीतम सिंह के परिवार को इंसाफ नहीं दिया जाता व जलूर मामले की मानी मांगों को लागू नहीं की जातीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके किसान नेताओं अकाली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जसविन्द्र सिंह लौंगोवाल, दरबारा सिंह छाजला आदि नेताओं ने कहा कि यदि वित्त मंत्री ने जलूर कांड के संबंध में अपना रवैया न बदला तो गांवों में काली झंडियां दिखाने का प्रोग्राम बनाया जाएगा। इस मौके हरभगवान सिंह मूनक, जसवंत सिंह तोलावाल, अजैब सिंह लक्खेवाल, बहाल सिंह ढींडसा, दर्शन सिंह शादीहरी, जगतार सिंह कालाझाड़, स्यास दास कांझली, हरबंस सिंह लडा, रामशरण सिंह उगराहां नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!