Edited By Updated: 01 May, 2017 05:43 AM
कांटा खराब होने की वजह से अमृतसर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी...
जालंधर(गुलशन): कांटा खराब होने की वजह से अमृतसर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रैस (12030) रविवार शाम करीब 35 मिनट सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। शताब्दी के एग्जीक्यूटिव कोच में दिल्ली हाईकोर्ट के जज पी.एस. तेजी भी सवार थे।
जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर 2 पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस खड़ी थी। इसी दौरान पावर कैबिन के पास कांटा फेल हो गया। पीछे से शताब्दी एक्सप्रैस के आने का भी समय हो गया। प्लेटफार्म नंबर 2 पर गाड़ी खड़ी होने की वजह से शताब्दी एक्सप्रैस को प्लेटफार्म नंबर 3 पर लिया गया। कांटा फेल होने की सूचना मिलने पर सिग्नल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। रिपेयर करने में करीब आधे घंटे का समय लगा जिसके बाद शताब्दी एक्सप्रैस को रवाना किया गया। 6 बजकर 3 मिनट पर पहुंची शताब्दी एक्सप्रैस 6.40 पर रवाना हुई।
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के जज पी.एस. तेजी भी शताब्दी के ई.वन कोच में सवार थे। वह जालंधर में किसी शोक सभा में भाग लेने सुबह जालंधर आए थे और शताब्दी एक्सप्रैस से उन्हें वापस नई दिल्ली लौटना था। शताब्दी एक्सप्रैस के रवाना होने के बाद छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस को रवाना किया गया। दोनों ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी रहने से रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।