Edited By Updated: 23 Feb, 2017 02:21 AM
शहर के साथ लगती बस्ती बल्लुआना में आज बाद दोपहर अपनी पत्नी को मायके से....
जलालाबाद(गोयल/सेतिया) शहर के साथ लगती बस्ती बल्लुआना में आज बाद दोपहर अपनी पत्नी को मायके से लाने के लिए गए जवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस के अधिकारी तेेजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौकेे पर पहुंच गए और उन्होंन शव को कजे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक बलकार सिंह (28) पुत्र हरनाम सिंह निवासी जामर रखाई हिठाड़ (ममदोट) का निवासी है।
8 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी अनुसार बलकार सिंह की शादी करीब 8 वर्ष पहले प्रवीन कौर पुत्री महल सिंह निवासी बल्लुआना के साथ हुई थी। शादी के बाद बलकार सिंंह के घर दो बच्चे भी हुए। लेकिन बलकार सिंह को अपनी पत्नी प्रवीन रानी पर शक रहता था। जिस कारण उनकी आपस में तकरार रहती थी। इसी बीच प्रवीन कौर रुठ कर अपने मायके आ गई लेकिन बलकार सिंह बुधवार दोपहर के समय पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल पहुंचा जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक बलकार सिंह से जहरीली वस्तु की बदबू आ रही थी और ऐस लग रहा था कि जैसे उसकी मौत जहर खाने से हुई हो।
पिता का आरोप रंजिश के चलते हुई उसके बेटे की हत्या
मृतक के पिता हरनाम सिंह का कहना है कि उसका बेटा बलकार सिंह घर से सही सलामत गया था कि वे प्रवीन को लेने जा रहा है, लेकिन बाद दोपहर उसके ससुराल से फोन आया कि बलकार सिंंह कहीं गिरा पड़ा है और उसे उपचार के लिए लेकर जा रहे हैं, लेकिन कुछ समय बाद बलकार सिंह की मौत हो गई है। मृतक के पिता नेे बताया कि रंजिश के चलते उसके बेटे को मारा गया है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
क्या कहना है पुलिस का
उधर घटनाक्रम पर पहुंचेे एचएसओ तेजिंंदर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंंचे और उन्होंने शव को कजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट और जो तथ्य सामने आए हैं उसे देखकर कार्रवाई की जाएगी।