Edited By Updated: 27 Apr, 2017 08:03 AM
काऊंटर इंटैलीजैंस और लुधियाना पुलिस की तरफ से पकड़े गए खालिस्तानी आतंकी निक्का को आज एक बार फिर अदालत में पेश किया गया।
लुधियाना(ऋषि): काऊंटर इंटैलीजैंस और लुधियाना पुलिस की तरफ से पकड़े गए खालिस्तानी आतंकी निक्का को आज एक बार फिर अदालत में पेश किया गया। जहां पुलिस को 1 दिन का और रिमांड हासिल हुआ है। अब पुलिस वीरवार को उसे अदालत में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार अभी निक्का से कई अहम खुलासे होने बाकी हैं।
उल्लेखनीय है कि रविवार को काकोवाल रोड से पुलिस की तरफ से खालिस्तानी आतंकी मनजिंद्र सिंह उर्फ निक्का को सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को उसके पास से 315 बोर का अवैध रिवाल्वर, 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।