गुरदासपुर में बड़ी वारदात की ताक में थे आतंकी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 02:10 PM

terror in the wake of the big crime in gurdaspur

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 6 फरवरी को भारत-पाक सीमा पर आतंकियों की पंजाब में खतरनाक शस्त्र भेजने की साजिश को नाकाम कर दिया था।

गुरदासपुर (विनोद): सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 6 फरवरी को भारत-पाक सीमा पर आतंकियों की पंजाब में खतरनाक शस्त्र भेजने की साजिश को नाकाम कर दिया था।  बेशक यह मामला अब पुलिस के पास है परंतु गुप्तचर एजैंसियां इन शस्त्रों के बारे में पाकिस्तान में बैठे खालीस्तानी समर्थकों के साथ जोड़ कर जांच कर रही है। क्योंकि लम्बे समय के बाद  सीमा पर ए.के-47 राईफल जैसे खतरनाक हथियार बरामद हुए थे।


कहां से पकड़ा गया था यह समान
भारत पाकिस्तान सीमा पर रमदास पुलिस स्टेशन अधीन गांव कस्सोवाल के पास अंतर्राष्ट्रीय सीमा से मात्र एक मीटर अंदर कस्सोवाल बी.ओ.पी. के सामने भारतीय इलाके से यह हथियार सीमा सुरक्षा की एक प्रशिक्षित कुतिया ने खोज निकाले थे। यह हथियार एक किसान की जमीन मे दबाए हुए थे तथा जहां से हथियार बरामद हुए वहां से कंडियाली तार लगभग 300 मीटर की दूरी पर है।

 

क्या क्या पकड़ा गया था 
डी.आई.जी.राजेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए समान में ए.के.-47 राइफले-3,पिस्टल-2,हैड ग्रेनेड-6,ए.के.-47 राइफल की गोलियां-150 ,पिस्टल की 100 गोलियां,मैगजीन ए.के.47 राइफल -6 तथा मैगजीन पिस्टल-2 बरामद हुए थे। उन्होंने बताया कि यह समान निश्चित रूप में सीमा पार से आया  तथा आंतकियों की गहरी साजिश का परिणाम था। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरामद हथियारों की हालत से यह स्पष्ट होता है कि यह हथियार कुछ दिन पहले ही जमीन में दबाए गए थे। 
    
डी.आई.जी अनुसार बरामद किए गए हथियार आंतकवादी प्रयोग करते है। नशीले पदार्थों के तस्करों ने कभी भी ए.के.-47 राईफल का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास यह सूचना नहीं है कि पाकिस्तान में कौन-कौन सा खालीस्तानी समर्थक शरण लिए हुए है तथा उनकी संख्या क्या है। परंतु यह भी किसी से छुपा नहीं है कि पाकिस्तान की गुप्तचर एजैंसी लम्बे समय से पंजाब से संबंधित आंतकवादियों को वहां पनाह दे रही है जिसके कुछ प्रमुख आंतकवादी भी है। गुप्तचर एजैंसियां क्या जांच कर रही है तथा उनकी जांच कहां तक पंहुची यह हमें जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर राज्य में पूरी एल.ओ.सी.पर तनाव का वातावरण बना होने के कारण आंतकवादी पंजाब सीमा का प्रयोग घुसपैठ करने के लिए कर सकते है तथा हो सकता है कि पाकिस्तान में बैठे आंतकवादी अब पंजाब सीमा के रास्ते शस्त्र भेजने तथा घुसपैठ करने की कोशिश फिर करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा बल सीमा पर हर चुनौती का सामना करने को तैयार है तथा जवानों को अधिक सर्तक रहने के लिए आदेश दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!