Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jul, 2017 01:22 PM
अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने से रोकने पर अजीत नगर मोगा निवासी एक व्यक्ति को कुछ युवकों द्वारा बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। उसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति की शिकायत........
मोगा (आजाद): अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने से रोकने पर अजीत नगर मोगा निवासी एक व्यक्ति को कुछ युवकों द्वारा बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। उसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर रमेश कुमार उर्फ दीपू निवासी नजदीक सूरज नगर मोगा तथा उसके 4 अज्ञात साथियों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोपों के तहत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार मोहकम सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने कहा है कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी जब स्कूल से आती थी तो कथित आरोपी युवक उससे रास्ते में कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के अलावा उसका पीछा करते हुए घर तक आते थे। इस पर उसने दाना मंडी मोगा में उक्त युवकों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसने शोर मचाया तो कथित आरोपी वहां से भाग गए। उसने पुलिस को इसकी शिकायत की। जांच अधिकारी ने कहा कि कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।