Edited By Updated: 23 Apr, 2017 10:48 AM
एस.एस.ए./ आर.एम.एस.ए. अध्यापक यूनियन टांडा की ओर से जिला प्रधान प्रितपाल सिंह चौटाला व ब्लाक प्रधान गुरनाम सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन विधायक संगत सिंह गिलजियां को सौंपा गया। इन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के बारे में विधायक को अवगत करवाते हुए...
जाजा (टांडा)(रविंद्र): एस.एस.ए./ आर.एम.एस.ए. अध्यापक यूनियन टांडा की ओर से जिला प्रधान प्रितपाल सिंह चौटाला व ब्लाक प्रधान गुरनाम सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन विधायक संगत सिंह गिलजियां को सौंपा गया। इन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के बारे में विधायक को अवगत करवाते हुए बताया कि विधानसभा में एक्ट पास होने के बावजूद उन्हें रैगुलर नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि उन्हें बिना शर्त शिक्षा विभाग में रैगुलर किया जाए, कुछ अध्यापकों पर डाले गए केस वापस लिए जाएं। राज्य भर में 14 हजार के करीब एस.एस.ए./आर.एम.एस.ए. अध्यापक, हैडमास्टर लैब अटैंडैंट और सी.एस.एस. उर्दू अध्यापक कार्य कर रहे हैं जिन्हें पिछले 6 माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें पैंशन और मौत के बाद पारिवारिक मैम्बरों को कोई वित्तीय लाभ या नौकरी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।यूनियन के पदाधिकारियों से मांग पत्र लेने के बाद विधायक गिलजियां ने यूनियन को भरोसा दिलाया कि वह उनकी मांग को पंजाब सरकार तक जरूर पहुंचाएंगे। शीघ्र ही पंजाब के शिक्षा मंत्री और डी.जी.एस.ई. से उनकी बैठक करवाने का प्रयास करेंगे।