Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 12:08 PM
उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया अपनी मां के साथ गांव चोहाना में मतदान किया।
गुरदासपुर(दीपक): उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया ने अपनी मां के साथ गांव चोहाना में मतदान किया।
बता दें स्वर्ण सलारिया पर रेप मामले में पीडि़ता ने याचिका दायर की थी। सलारिया के खिलाफ 2014 के रेप केस मामले में पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई जिसे स्वीकार कर लिया गया था।
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि सलारिया उसके साथ 1982 से 2014 तक रहता था। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा लेकिन 2014 में शादी करने से मना किया। फिर उसे मुम्बई में पी.जी. और फिर फ्लैट लेकर दिया था। इतना ही नहीं, उसने आपत्तिजनक तस्वीरें भी दिखाईं। याचिका में पीड़िता ने मामले की सी.बी.आई. जांच की मांग की है।