Edited By Updated: 10 Dec, 2016 09:58 AM
रहस्मयी हालातों में लापता गौर रक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद का पता लग गया है।
लुधियाना (भूपेश): रहस्मयी हालातों में लापता गौर रक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद का पता लग गया है। वह चित्रकूट में हैं।
उपरोक्त जानकारी श्री हिन्दू न्यायपीठ के प्रवक्ता प्रवीण डंग एवं विधान परिषद सदस्य चन्द्रकांत चड्ढा ने देते हुए बताया कि परम गौसेवक स्वामी कृष्णानंद के रहस्मयी हालातों में लापता होने के बाद समूह हिन्दू समाज निराश था किन्तु गत दिवस पता चला कि स्वामी कृष्णानंद चित्रकूट में गहन तपस्या में लीन हैं और शीघ्र ही श्रद्धालुओं से रू-ब-रू होंगे।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय संत व गौ सेवा मिशन के परमाध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद जी महाराज भूरीवाले (बीनेवाल) अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में नंगल शहर से लापता हो गए थे। राज्य मार्ग के किनारे बने कुष्ठ आश्रम के पास गत रात से नहर किनारे स्वामी कृष्णा नंद जी की गाड़ी मिली थी।