भारत में चीन का सामान बिकना यहां के लोगों की कमजोर मानसिकता की निशानी: स्वामी ज्ञानानंद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 12:38 PM

swami gyananand

संत समाज ने पुन: चीन में निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का लोगों से आह्वान किया है। सर्वहितकारी स्कूल विद्या धाम में ‘स्वदेशी राष्ट्रीय अभियान’ विषय

जालंधर: संत समाज ने पुन: चीन में निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का लोगों से आह्वान किया है। सर्वहितकारी स्कूल विद्या धाम में ‘स्वदेशी राष्ट्रीय अभियान’ विषय पर समारोह करवाया गया। इस दौरान विश्व विख्यात संत गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि महाभारत के युद्ध में जब अर्जुन मानसिक रूप से कमजोर थे तो भगवान श्री कृष्ण के गीता उपदेश ने ही अर्जुन को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाया। उस समय भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को धर्म की रक्षा तथा जन्मभूमि की रक्षा करने का पाठ पढ़ाया था। 

उन्होंने कहा कि चीन का सामान भारत में बिकना हमारे देश के लोगों की कमजोर मानसिकता की निशानी है। किसी देश के साथ माता शब्द नहीं लगता। भारत को ही भारत माता के नाम से पुकारा जाता है, इसलिए हमें भारतीय वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी शांतानंद ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी का ध्यान विदेशों में काम करने पर केंद्रित है। अध्यात्म के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे स्वामी शांतानंद ने कहा कि विदेशी सामान का आयात भारत में बढऩे से घरेलू उद्योग बंद हो रहे हैं जिस कारण बेरोजगारी बढ़ रही है। काम की तलाश में हमारे युवक विदेश जा रहे हैं। पटियाला के बाबा भूपिन्द्र सिंह ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी ने अपने पिता तथा बच्चों को धर्म की रक्षा व जन्मभूमि की रक्षा के लिए कुर्बान कर दिया। 

नामधारी समुदाय के नारायण सिंह ने कहा कि हमारा ताला अगर कमजोर होगा तो चोरों को प्रवेश करने के लिए सीधा निमंत्रण होगा। सर्वहितकारी शिक्षा समिति पंजाब के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय नड्डा ने कहा कि चीन हमारे देश से ही कमाई कर हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान को हथियार सप्लाई कर रहा है। जीयो गीता पंजाब के संयोजक व संगोष्ठी के कन्वीनर दीवान अमित अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार चीन के किसी दबाव में नहीं है बल्कि चीन की हर चुनौती का मजबूती से मुकाबला कर रही है। चीन कम्युनिस्ट देश है, वह किसी धर्म में विश्वास नहीं करता लेकिन राखी, दीवाली, होली पर वह अपने देश का बना हुआ सामान भारत में बेचता है। वह हमारी धार्मिक भावनाओं से भी खिलवाड़ कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!